सचिन पायलट पहुंचे किसान, जवान, संविधान सभा आयोजन स्थल, कहा- बारिश बनी चुनौती फिर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 जुलाई को होने वाले किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी जारी है वही आयोजन में कोई कमी न रहे जाए, इसकी तस्कीद करने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सभा स्थल पहुंचे। एक लंबे अंतराल के बाद हो रहे कांग्रेस के इस बड़े आयोजन के लिए मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसे लेकर सचिन पायलट ने सभा स्थल पर ही पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा की इसके साथ ही अव्यवस्था से बचने पुलिस के अधिकारियों से भी चर्चा की।
बारिश बनी चुनौती फिर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह…
इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को लेकर मीडिया से कहा कि बारिश सबसे बड़ी चुनौती है फिर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है खड़गे जी और राहुल जी का संदेश जनता तक जरूर पहुंचेगा।
वही बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कैसे चलेगी और आगे की क्या रणनीति होगी यह तय होगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था किसी से संभल नहीं रही है, और छत्तीसगढ़ में भाजपा की लीडरशिप में खींचतान है. जिस उद्देश्य से जनता ने बीजेपी को चुना वो उस पर खरी नहीं उतर रही है।



