छत्तीसगढ़
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, पहुंचे मैनपाट…

छत्तीसगढ़/मैनपाट : भाजपा के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पहुंचे मैनपाट, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत। वही आज भारतीय जनता पार्टी सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के आज दूसरे दिन राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे सोशल मीडिया एवं मीडिया – स्थानीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विमर्श निर्माण: हमारी भूमिका पर व्याख्यान देंगे. भोजनावकाश के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, वक्तृत्व कौशल पर अपनी बात कहेंगे।



