मध्यप्रदेश

इंदौर के एमआईजी थाने के सामने लगा ये पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा… “बेटियां तो बहुत बच गई, अब बेटों को बचाओ।”

मध्यप्रदेश/इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर में न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। अब एमआईजी थाने के सामने लगा एक पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस पोस्टर में लिखा है- “बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश”, साथ ही ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान की तर्ज पर लिखा गया है- “बेटियां तो बहुत बच गई, अब बेटों को बचाओ।” यह पोस्टर किसी संगठन या व्यक्ति ने राजा रघुवंशी को न्याय दिलाने की अपील के तौर पर लगाया है, जिससे साफ है कि अब यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि समाज में पुरुषों की सुरक्षा से जुड़ी बहस का विषय भी बनता जा रहा है।

एमआईजी थाना के सामने लगे इस पोस्टर को पढ़ते हुए लोग रुक रहे हैं और आपस में चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसे किसने लगाया, लेकिन आम जनता और समर्थकों के बीच यह भावनात्मक मुद्दा बन गया है।

बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई संगठनों ने मिलकर न्याय की मांग की है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोगों में आक्रोश है और अब यह पोस्टर उसी आवाज का प्रतीक बन गया है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को सोनम ने 3 साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंककर लापता हो गई। 2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

सोनम ने आपने आशिक राज कुशवाह (21) के साथ राजा की हत्या का प्लान बनाया था। राज ने भी अपने तीन दोस्तों आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को राजा की हत्या के लिए भेज दिया था।

इस हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह, आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान हैं। इसके अलावा इंदौर का प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, चौकीदार बलबीर सिंह और लोकेंद्र सिंह तोमर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button