छत्तीसगढ़

पत्नी-बच्चों को छोड़कर दुसरी महिला से अवैध संबंध रखना यूवक को पड़ा भारी…मिली ऐसी दर्दनाक मौत की सुनकर रूह…खुलासा

छत्तीसगढ़/महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा की नहर में 11 सितंबर को नग्न अवस्था में मिली लाश ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। तीन दिन की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक पिलेश्वर साहू की हत्या उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश ने की थी।

अवैध संबंध, पारिवारिक दखल और दबदबे की वजह से हत्या का षड्यंत्र रचा गया। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में हुई। वह मूलतः थाना खल्लारी का रहने वाला था और पिछले पाँच वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर ग्राम बेमचा में देवकी बघेल (45 वर्ष) के साथ रह रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध था, जो धीरे-धीरे परिवार में तनाव का कारण बन गया। समय के साथ पिलेश्वर साहू न केवल देवकी के घर में दबदबा बनाने लगा बल्कि उसके पारिवारिक मामलों में दखल देने लगा। इससे देवकी और उसके बेटे सुरेश (21 वर्ष) में नाराजगी बढ़ती गई।

जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को सुरेश ने अपने मित्र को घर बुलाकर हत्या की योजना बनाई। घर में बुलाने के बाद पिलेश्वर को चारपाई पर रस्सी से बांधा गया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया गया। हत्या के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया ताकि वह चीख न सके। हत्या के बाद सुरेश ने मृतक का गुप्तांग काट दिया और देवकी ने पेचकस से उसकी आँख पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर मुरुम का बड़ा पत्थर पटक दिया गया। शव को घसीटते हुए नहर तक ले जाकर फेंक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच…

लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम गठित कर जांच शुरू की। पड़ताल में पता चला कि पिलेश्वर 8 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं गया था और अक्सर देवकी के घर आता-जाता था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुष्टि होते ही पुलिस ने देवकी और सुरेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी, पेचकस और अन्य सामान जब्त कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का आरोपी महिला से अवैध संबंध था और समय के साथ उसका दबदबा बढ़ता गया। पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप से परेशान होकर मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणों ने पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना की… 

इस जघन्य हत्या ने ग्राम बेमचा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अवैध संबंध, पारिवारिक विघटन और मानसिक तनाव किस हद तक अपराध में बदल सकते हैं। वहीं समाज में महिलाओं और युवाओं के बीच संवाद की कमी तथा मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे भी चर्चा में आए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही परिवारों के टूटते रिश्तों और अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता भी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button