छत्तीसगढ़

भैंसतरा गांव में दर्दनाक हादसा…तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, घटना से गांव में मातम पसरा…

छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले में बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में आज दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा कि मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के हैं 4 बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है बताया जा रहा कि सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button