धर्म-आध्यात्म

बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ा बाजे-गाजे के साथ भक्तों का जनसैलाब…उज्जैन की तर्ज पर राजनांदगांव में…

छत्तीसगढ़/ राजनांदगांव शहर में सावन के पहले सोमवार को उज्जैन की तर्ज पर श्री बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। वही बाबा की 12 पालकी यात्राएं निकाली जाएंगी। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के साथ आषाढ़ का समापन हुआ। वहीं 11 जुलाई से सावन की शुरूवात हो गई है। इस पावन महीने में भगवान विष्णु सृष्टि का कार्यभार भगवान शंकर को सौंपते हैं। इस अवसर पर हर सोमवार को महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जाती है। इसकी भव्य तैयारी के साथ आज बाबा श्री महाकाल की यात्रा निकाली गई है।

बाबा महाकाल के भक्त ने बताया कि राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, बोदला और पार्री कला से पालकी यात्राएं निकलेंगी। यह यात्राएं शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरेंगी। हर यात्रा में बाजे-गाजे के साथ भक्त पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर शामिल हुए है। पहली यात्रा 14 जुलाई को नंदई चौक हाट बाजार से शुरू होकर। यह नंदई चौक, इंदिरानगर चौक, बासपाई पारा चौक, दुर्गा चौक, गांधी चौक, महाकाल चौक, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, गोल बाजार, लक्ष्मी मंदिर होते हुए हमाल पारा में विश्राम कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button