छत्तीसगढ़

हार्डकोर नक्सली दंपति ने किया सरेंडर…दोनों पर था इतने लाख का ईनाम…22 सालों से अलग-अलग इलाकों में थे सक्रिय…

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में सरेंडर किया है। ये DKSZCM और तेलंगाना स्टेट कमेटी के साथ ही DVCM कैडर के हैं। इनमें एक कैडर पर 25 लाख और दूसरे पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। कमेटी मेंबर लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इन्होंने तेलंगाना के रामागुंडम में कमिश्नर के सामने आत्म समर्पण किया।

ये पिछले करीब 22-23 सालों से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। इसलिए बारीकी से नक्सलियों की नब्ज जानते हैं। पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे कर सकते हैं। सरेंडर नक्सली लच्छन्ना को साल 2023 में DKSZCM पद की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले ये साल 2007 में उत्तर बस्तर DVC टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था। इसकी पत्नी माओवादी अनितक्का साल तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी है। साल 2002 में ACM के रूप में संगठन में पदोन्नति हुई थी। साल 2007 में अनितक्का को टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था। वर्तमान में ये उत्तर बस्तर के DVC में टेक्निकल डिपार्टमेंट में DVCM के पर में थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button