छत्तीसगढ़

महविश खान की 22 घंटे बाद गजपल्ला वॉटरफॉल से मिली लाश…रायपुर से पिकनिक मनाने गई 19 वर्षीय युवती की…

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गजपल्ला वॉटरफॉल में रायपुर से पिकनिक मनाने आई 19 वर्षीय युवती महविश खान के डूबने के बाद 22 घंटे बाद लाश मिल गई है। उसकी खोज में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।

रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र की रहने वाली महविश शनिवार को पांच युवतियों और दो युवकों के साथ वाटरफॉल घूमने आई थी. बताया जा रहा कि महविश गहराई नापने के लिए पानी में उतरी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई. सूचना मिलने के बाद पाण्डुका पुलिस और गरियाबंद वन अमला मौके पर पहुंचा. डूबने के करीब 17 घंटे बाद रायपुर से SDRF की स्पेशल टीम घटनास्थल पर पहुंची।

रात होने की वजह से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका, जिससे महविश के परिजन और दोस्त बेसब्री से इंतजार करते रहे. सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में 23 से अधिक SDRF जवान, पुलिस बल और वन विभाग की टीम लगी हुई है।

पानी के अंदर दो बड़ी सुरंगें…
वॉटरफॉल के अंदर SDRF टीम को दो बड़ी सुरंगें मिली हैं, जिनकी गहराई 30 से 40 फीट तक बताई जा रही है. अंदर की जटिल संरचना और अंधेरे की वजह से गोताखोर गहराई में नहीं जा पा रहे. SDRF का अंडरवॉटर कैमरा भी सिर्फ 10 फीट तक पानी में जाने के बाद काम करना बंद कर दे रहा है, जिससे सर्च ऑपरेशन में बड़ी मुश्किलें आ रही हैं. इसके अलावा इलाके में मधुमक्खियों का खतरा भी बना हुआ है, जो कभी भी हमला कर सकती हैं.

बैन के बावजूद वाटरफॉल पर गए…
स्थानीय प्रशासन ने पहले ही गजपल्ला वॉटरफॉल को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर रखा था, लेकिन पर्यटक अन्य रास्तों से यहां पहुंच जाते हैं. इसी वजह से हादसा हुआ. महविश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोस्त भी लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं. फिलहाल, रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही कि किसी भी तरह महविश का पता लगाया जा सके. प्रशासन ने लोगों से अपील की कि प्रतिबंधित और खतरनाक पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button