छत्तीसगढ़

विचाराधीन कैदी ने चादर से फांसी लगाकर की आत्महत्या…इस मामले में दुर्ग केंद्रीय जेल में काट रहा था सजा…

छत्तीसगढ़/दुर्ग : दुर्ग केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या की । मृतक की पहचान किशुन साहू के रूप में हुई है, जो धमधा क्षेत्र के देवरी गांव का निवासी था। वह वर्ष 2024 से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, किशुन साहू ने जेल के बैरक नंबर 20 के टॉयलेट में जाकर बेडशीट से फांसी का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे पर लटकता मिला, जिसे देखकर अन्य कैदियों ने जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि किशुन साहू की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और जेल में ही उसका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2024 को किशुन साहू ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी कविता साहू की जानवर बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को लकड़ी के म्यार से लटकाकर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया था। तब से वह जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button