दुर्ग में पिता के घर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, जली मिली दोनों की लाश, पति से चल रहा था तलाक का केस…पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप में एक महिला ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। महिला ने खुद को और बच्ची को आग के हवाले तब किया जब उसके पिता और रिटायर्ड BSP कर्मचारी सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शूरू कर दी है।
जानें पूरा मामला…
घटना दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप की है. यहां सोमवार सुबह एक महिला और उसकी 7 साल की बेटी की आग में झुलसकर मौत हो गई. सुबह-सुबह नंदिनी टाउनशिप की स्ट्रीट नंबर 36 स्थित BSP क्वार्टर में धुआं का गुबार देख लोगों को घटना के बारे में जानकारी मिली. मृतिका की पहचान जागेश्वरी साहू (35 साल) और बेटी दिव्यांशी साहू (7 साल) के रूप में हुई है।
5 साल से पति से अलग रह रही थी जागेश्वरी…
घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. जागेश्वरी के पिता BSP के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. जानकारी के मुताबिक जागेश्वरी पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही थीं और तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था वह अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थी 21 जुलाई की सुबह रोज की तरह जागेश्वरी के पिता टहलने गए थे. जब वह वापस आए तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा था.
मां-बेटी की मौत…
घर में आग और धुआं देख जागेश्वरी के पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया. मां-बेटी दोनों पूरी तरह झुलसी हालत में मृत पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह सुसाइड का केस लग रहा है पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



