छत्तीसगढ़
अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 8 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, इन पर 33 लाख का था ईनाम, डॉक्टर और कमांडर शामिल…

छत्तीसगढ़/नारायणपुर : पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी रॉबिंसन गुरिया के समक्ष 8 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले सभी आठ नक्सलियों पर सरकार और पुलिस की तरफ से 33 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
इनमें 4 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल है। जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्लाटून 16 का कमांडर कमलेश, डॉक्टर टीम का सुखलाल समेत दूसरे एक्टिव माओवादी शामिल है।
ये सभी दशकों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे। फिलहाल सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जा रही है।



