Nuns Arrested :दुर्ग कोर्ट ने दोनों नन की जमानत याचिका की खारिज…गंभीर प्रकृति के आरोप…

छत्तीसगढ़/दूर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में दो ननों की गिरफ्तारी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, इसी बीच दोनों नन को दुर्ग कोर्ट में पेश किया गया. जहां न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग के द्वारा दोनों की जमानत आवेदन खारिज कर दिया।
दुर्ग कोर्ट ने दोनों नन की जमानत याचिका की खारिज…
दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दोनों नन को 29 जुलाई को दुर्ग कोर्ट में पेश किया गया. जहां न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग के द्वारा दोनों की जमानत आवेदन खारिज कर दिया. इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि – गंभीर प्रकृति के आरोप है जिसके कारण इन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है. जहां उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
5 सदस्यों का डेलीगेट पहुंचा दुर्ग जेल…
बता दें कि 29 जुलाई को INDI गठबंधन के 4 सांसद और केरल के एक MLA रायपुर पहुंचे थे. फिर रायपुर से 5 सदस्यों का डेलीगेट दुर्ग जेल पहुंचा, जहां गिरफ्तार की गई दोनों ननों को रखा गया है. दोनों ननों से मुलाकात के पहले दुर्ग जेल में भी जमकर बवाल हुआ. इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व CM भूपेश बघेल ने दखल की, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
सांसदों ने की CM साय से मुलाकात…
वहीं 5 सदस्यों के डेलीगेट ने कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में मुलाकात की. उन्होंने साय से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की. इस पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहां सभी धर्मों के लोग सौहार्द्र से रहते हैं. मुख्यमंत्री ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच न्यायिक प्रक्रिया के तहत हो रही है. कानून स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहा है।



