छत्तीसगढ़

जगन्नाथ सेना ने उठाया बड़ा कदम…चार धर्मांतरण कर चुकी हिन्दू महिलाओं को वापस अपने हिन्दू धर्म में कराई वापसी…

छत्तीसगढ़/रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर में जगन्नाथ सेना बनाने के बाद आज धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धोकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई।

उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद लिया फैसला…

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ सेना हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे धर्म विरोध कार्य रोकने का काम करेगी. महिलाओं की घर वापसी कराने से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक की पद यात्रा कर धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया. विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद जगन्नाथ सेना के गठन का फैसला लिया।

धर्मांतरण के मामले सामने आने पर शासन – प्रशासन को पहले इसकी सूचना देंगे, वहीं काम कर रही अंदरूनी मिशनरी को रोकने काम जगन्नाथ सेना करेगी. भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में बहुत से समाज हैं, लेकिन कई लोग इसकी ठेकेदारी कर रहे हैं. इन ठेकेदारों को रोकने के लिए जगन्नाथ सेना काम करेगी. राजधानी से शुरू होते हुए यह सेना गांव तक जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button