छत्तीसगढ़

महिला ने एक साथ 4 जुड़वा बच्चों को दिया जन्म…खुशी से झूम उठा पूरा परिवार…

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया। चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं के जन्म के बाद से पूरा अस्पताल खुशी से झूम उठा है। चारों जुड़वा बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सबने सराहना किया है। चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियां है।

मामला जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। इस नायाब मौके पर परिवार में खुशी की लहर दिख रही है। राहत की बात यह है कि चारों बच्चे बिल्कुल सेहतमंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button