छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता…पंजाब से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार…रायपुर लेकर आए पुलिस के…

छत्तीसगढ़/पंजाब : पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान ड्रग्स सिंडिकेट के जरिए रायपुर भेजता था। गुरुवार देर रात रायपुर पुलिस के अधिकारी उसे पंजाब से लेकर आए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले का जल्द खुलासा करेंगे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि, वो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था। उसे देश भर में बेचता था। छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को पहले ही तोड़ चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के गिरोह में थर्ड जेंडर के शामिल होने की आशंका है। पुलिस उन्हें भी बुलाकर पूछताछ कर रही है। देर रात रायपुर एसएसपी, एएसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम ने भी आरोपी से पूछताछ की है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से रायपुर समेत आसपास के जिलों में ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। अब तक 38 आरोपी अलग-अलग सिंडिकेट से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि कई आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button