छत्तीसगढ़

सहेली ने किया विश्वासघात…सहारा देने के बहाने अपनी सहेली को देह व्यापार में धकेला…चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : जिले में देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 1 महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी, जहां उसकी सहेली और उसकी मां ने सहारा देने के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्वजन के हवाले कर दिया है और मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आठ अगस्त को नाबालिग घर से नाराज होकर निकली थी। वह सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची, जहां उसकी मां कालिका तिवारी (32) ने उसे नशीली वस्तु पिलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इसमें दलाल विक्की भोजवानी (40) भी शामिल था, जो ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था। यहां तक कि उसे रायगढ़ भी ले जाया गया था।

मुख्य आरोपी देह व्यापार में पहले भी पकड़ा जा चुका… 

वही नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने सहेली, उसकी मां और दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसके मोबाइल और कॉल डिटेल जब्त कर लिए हैं, जिससे इस गिरोह से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button