देश-विदेश

Norway दुनिया का सबसे खुशहाल और खूबसूरत देश… ये’कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ के तौर पर भी जाना जाता है।

Norway दुनिया के सबसे खुशहाल और खूबसूरत देश के तौर पर जाना जाने वाला देश है। जहां आसानी से स्थानीय नागरिकता मिल जाती है। हालांकि यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। इसके लिए कम से कम 3 वर्ष Norway में रहना पड़ता है।

वही अमेरिका नागरिकता के नियमों को सख्त कर रहा है दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो कि बेहद खूबसूरत भी हैं और आसानी से विदेशियों को स्थायी नागरिकता भी देते हैं। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला देश Norway भी उनमें से ही एक है। नॉर्वे की गिनती दुनिया के सबसे खुशहाल देश के तौर पर होती है। इस देश को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ के तौर पर भी जाना जाता है। यहां नागरिकता पाने के लिए आपको बहुत पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

कैसे मिलेगी स्थायी नागरिकता… 

अगर किसी भारतीय को Norway की स्थानीय नागरिकता लेनी है तो पहले उसे टेंपररी रेजिडेंस परमिट हासिल करना होगा। टेंपररी रेजिडेंस हासिल करने के कई तरीके हैं। यह वीजा के जरिए हो सकता है। इसके अलावा Norway के नागरिक से विवाह, पढ़ाई, काम या अन्य माध्यमों से वीजा हासिल किया जा सकता है। हालांकि टेंपररी रेजिडेंस मिलने के बाद स्थायी नागरिकता की कोई गारंटी नहीं होती है।

किसे मिल सकती है स्थायी नागरिकता… 

Norway की स्थायी नागरिकता लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं। इनमें पहली शर्त है कि आपको नॉर्वे में 3 साल रहना होगा। इन तीन सालों के दौरान आपको 7 महीने या उससे ज्यादा के लिए देश नहीं छोड़ना होगा। इसके अलावा अगर आप 3 महीने से ज्यादा बिना वैलिड रेडिडेंस परमिट के रहते हैं तब भी आपको स्थायी नागरिकता नहीं मिल पाएगी।

दूसरी बड़ी शर्त है कि अगर आपकी उम्र 16 से 64 साल के बीच है तो सोशल स्टडीज और लैंग्वेज टेस्ट पास करना होगा। व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। इसके अलावा लगातार रोजगार से जुड़े रहने का सर्टिफिकेट भी नागरिकता मिलने की प्रक्रिया को आसान कर देगा। इसके अलावा नॉर्वेन लेबर ऐंड वेलफेयर ऐडमिनिस्ट्रेशन से कम से कम एक साल के दौरान सहायता लेने वालों को भी नागरिकता नहीं मिलती है।

कैसे कर सकते हैं आप अप्लाई… 

Norway की नागरिकता के लिए आवेदन करने से पहले सारी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। इसके बाद दस्तावेज जुटाकर फॉर्म भरा जा सकता है। दस्तावेजों में पिछले तीन साल के ट्रैवल डॉक्यूमेंट भी लगाने होंगे। इसके अलावा नौकरी या आय का प्रमाणपत्र, लैंग्वेज टेस्ट पास करने का सर्टिफिकेट और नो क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी लगाना होगा।

Norway डारेक्टरोट ऑफ इमिग्रेशन की वेबसाइट पर नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इसके लिए 35 हजार रुपये के करीब फीस देनी होती है। Norway में स्थानीय पुलिस प्रशासन को ओरिजिनल दस्तावेज और फॉर्म देना होता है। इसतके बाद 2 से 6 महीने का समय लगता है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद आप स्थायी रूप से Norway में रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button