छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, अनुशासन और सांस्कृतिक जागरण की दिखी झलक

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बतौली खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के इस पवन अवसर पर पथ संचलन किया गया। इस दौरान जगह- जगह स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की गयी। साथ ही पटाखों की गूंज के साथ भारत माता की जयकारों के साथ हिंदूमय माहौल पूरे नगर हो गया। वहीं सब की सहभागिता ने सब को एकसूत्र में बांधने का काम किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी के पावन अवसर पर बतौली के थाना रोड,बगीचा रोड, बरपारा,राष्टीय राजमार्ग में भव्य रूप से पथ संचलन के आयोजन में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जहां नगर में प्रतिष्ठित नागरिकों सहित माताओं बहनों, अग्रवाल समाज सहित छोटे बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभाई जिससे हिंदू राष्ट्र की छवि साफ झलक रही थी।

डॉ. हेडगेवार ने हिन्दू समाज को किया संगठित…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अनुशासन,सेवा, सांस्कृतिक जागरण, और सामाजिक कल्याण के अविचल संकल्प पर आधारित अपनी शताब्दी की यह विराट, वैभवशाली एवं राष्टभवना से समृद्ध यात्रा पूर्ण की गई है। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि, हमारा इतिहास संघर्षंमय होकर विजयशाली रहा है। कई बर्बर आक्रमणों का सामना भी हमारे पूर्वजों ने किया है। आत्म विस्मृत, ओजहिन हो चुके हिन्दू समाज को शक्तिशाली व संगठित करने के लिए डॉ हेडगेवार ने 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की शुरुआत की गई थी।

संघ विराट वटवृक्ष बन चुका है…
स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि, एक छोटा सा पौधा आज एक विराट वटवृक्ष बन चुका है। विश्व में आज हिंदू समाज को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है भारत माता पुनः अपने परम वैभव की ओर लौट रही है। पंच परिवर्तन का पालन सभी स्वयं सेवकों को करना है ताकि हिन्दू राष्ट् की वैभवता और मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button