छत्तीसगढ़

लखनी साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान…राष्ट्रपति ने किया “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित।

छत्तीसगढ़/कोरबा : कोरबा जिले की ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

लखनी साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने दो यूनिट रक्तदान, 780 वृक्षारोपण, और 450 से अधिक जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न रेलियों और अभियानों में भाग लेकर उज्ज्वला योजना, नगद रहित लेनदेन तथा डिजिटल साक्षरता जैसी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनकी निष्ठा और सेवा भावना ने न केवल कॉलेज बल्कि पूरे कोरबा जिले का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों और सहपाठियों ने उनके इस राष्ट्रीय सम्मान पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button