राजनीति

Maithili Thakur भाजपा में शामिल…Bihar की इस सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती भाजपा…

Bihar Election 2025: पटना में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकप्रिय लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा उन्हें आगामी चुनाव में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

मैथिली ने इनकी मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की… 

भाजपा में शामिल होते समय मैथिली ठाकुर ने कहा कि वे अपने समाज और राज्य की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

जानिए कौन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर एक प्रसिद्ध भारतीय गायिका हैं, जो बिहार के दरभंगा की रहने वाली हैं। वे अपनी मधुर आवाज और मिथिला की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों के लिए जानी जाती हैं। केवल 25 साल की उम्र में उन्होंने देश-विदेश में अपनी गायकी का जादू बिखेरा है।

बचपन और संगीत की शुरुआत… 

मैथिली को बचपन से ही संगीत का शौक था। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया है और हारमोनियम व तबला बजाने में भी निपुण हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर, दोनों संगीत शिक्षक हैं और मैथिली को उनके दादा व पिता से संगीत की गहरी तालीम मिली है। उनके दो भाई भी संगीत की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

कई टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा लिया…

मैथिली ने कई टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा लिया, जैसे लिटिल चैंप्स, इंडियन आइडल जूनियर, और राइजिंग स्टार। राइजिंग स्टार में वे फाइनल तक पहुंचीं और मात्र दो वोटों से उपविजेता रहीं। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी और वे इंटरनेट सनसनी बन गईं।

मैथिली ने हिंदी, भोजपुरी, मैथिली समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। वे लोक संगीत और प्लेबैक सिंगिंग में माहिर हैं। उनकी गायकी में मिथिला की संस्कृति की झलक साफ दिखती है। आज मैथिली ठाकुर न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी युवाओं की पसंदीदा गायिका हैं। उनके गाने और कॉन्सर्ट दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button