देश-विदेश
गोवा : कृषि मंत्री रवि नाइक का निधन…पीएम मोदी ने जताया दुःख

गोवा : गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक की आज सुबह कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। वो 75 साल के थे। उनका जन्म 18 सितंबर 1946 को पोंडा, गोवा में हुआ था। उनके पिता सीताराम नाइक हैं। गृह निवास मध्य गोवा के पोंडा उप-जिले में है।

पीएम मोदी ने जताया दुःख – गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर थे। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ॐ शांति।



