देश-विदेश

Bihar Election 2025 : शुरुआती रुझानों में एनडीए को मिली बढ़त…महागठबंधन और एनडीए कांटे की टक्कर…मतगणना जारी…

Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है.आज तय हो जाएगा. एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है. नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है.

एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है. चुनाव नतीजे तय करेंगे कि सत्ता नीतीश की रहेगी या तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे.

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती और इसके बाद EVM की गिनती हो रही है. 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं. वोटों की गिनती के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं. चुनाव आयोग भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है.

विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. कोचधामन से आरजेडी के मुहाहिद आलम आगे चल रहे हैं. कुम्हरार से जनसुराज के केसी सिन्हा आगे हैं. कुढनी से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता आगे हैं. महाराजगंज से आरजेडी के विशाल जायसवाल आगे चल रहे हैं. महनार से जेडीयू के उमेश कुशवाहा आगे हैं. आरा से बीजेपी के संजय टाइगर आगे हैं. सुपौल जिले की छातापुर सीट पर बीजेपी, और निर्मली, पिपरा, सुपौल सीटों पर जेडीयू आगे है.

खगड़िया में एनडीए खगड़िया, अलौली, बेलदौर सीट पर आगे है और परबत्ता सीट पर आरजेडी आगे है. पातेपुर से बीजेपी के लखेन्द्र रौशन और महुआ से एलजेपी के संजय सिंह ईवीएम के पहले राउंड में आगे हैं. मोहीउद्दीनगर से आरजेडी की एज्या यादव आगे हैं, नबीनगर से जेडीयू के चेतन आनंद और नोखा से जेडीयू के नगेंद्र चंद्रवंशी आगे हैं. संदेश से आरजेडी के दीपूसिंह आगे हैं. औराई से बीजेपी की रमा निषाद आगे चल रही हैं.

अलग-अलग पार्टियों का क्या है हाल…

जेडीयू के उम्मीदवारों ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त बनाई है. महनार से उमेश कुशवाहा और राजापाकर से महेंद्र राम आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, सुपौल जिले में निर्मली, पिपरा और सुपौल सीटों पर जेडीयू को बढ़त मिली है. दूसरी तरफ, आरजेडी भी पीछे नहीं है. कोचधामन से मुहाहिद आलम, महाराजगंज से विशाल जायसवाल, और संदेश से दीपूसिंह आगे हैं. मोहीउद्दीनगर से एज्या यादव और परबत्ता से संजीव कुमार आगे चल रहे हैं.

एनडीए के घटक दलों और जनसुराज की भी दिखी चमक…

एनडीए के घटक दल भी मजबूती दिखा रहे हैं. कुढनी से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता और आरा से संजय टाइगर आगे हैं. सुपौल की छातापुर सीट पर बीजेपी आगे है. खगड़िया, अलौली, और बेलदौर सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे हैं. पातेपुर से बीजेपी के लखेन्द्र रौशन और औराई से बीजेपी की रमा निषाद ने बढ़त बनाई है. इस बीच, कुम्हरार सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार केसी सिन्हा का आगे निकलना एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. वहीं, महुआ सीट पर एलजेपी के संजय सिंह भी पहले राउंड में आगे चल रहे हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button