निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतिस्पर्धा…प्रविष्टि की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025…

छत्तीसगढ़/रायपुर : प्रकृति की और सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी व सचिव निर्भय धाडीवाल द्वारा प्रेस नोट भेज कर बताया कि प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा एक निःशुल्क गृह उद्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:
बड़े उद्यान,मझले उद्यान,छोटे उद्यान,छत पर बागवानी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को ग्रीन अवार्ड से सम्मानित करने के अलावा बेबीलॉन कैपिटल द्वारा गिफ्ट कूपन प्रदान किए जाएंगे।
विजेताओं को पुरस्कार 9,10, और 11 जनवरी 2026 को प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील लिमिटेड, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, आईजीकेवाय, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उद्यान प्रतियोगिता प्रभारी से संपर्क करे:
मनीषा त्रिवेदी9425509229
डी.के. तिवारी9826151825
पंजीयन प्रक्रिया:
प्रतिस्पर्धी अपने पूरे नाम, पते, बागवानी के चार फोटोग्राफ और 1 मिनट के वीडियो को 5 दिसंबर 2025 तक व्हाट्सएप नंबर 6265783779 पर भेज सकते हैं।



