छत्तीसगढ़

Raipur में महिला पत्रकार सड़क हादसें में बुरी तरह गंभीर घायल…पैर पर चढ़े ट्रक के पहिए…ट्रक ड्राइवर फरार…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला पत्रकार को कुचल दिया। हादसे में गायत्री सिंह बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जहां पैर काटने तक नौबत आ गई है। कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।

बता दें की 18 दिसंबर की रात साढ़े 9 बजे वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर जिस पर ट्रक के पहिए चढ़े थे, उसे ऑपरेट करके हटाया जाएगा। लेफ्ट लेग में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं है, वो भी हटाना पड़ सकता है। 2 दिन ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। वही तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह घटना अचानक हुई और घायल महिला को तुरंत मेकाहारा के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था और पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी की संभावना जताई थी। अभी गायत्री वी वॉय हॉस्पिटल में भर्ती है।

ट्रक ड्राइवर फरार…CCTV फुटेज से तलाश जारी… 

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना वाहन के तेज गति और संभवतः सड़क पर लापरवाही के कारण हुई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए।

घटना के बाद आसपास का क्षेत्र के CCTV फुटेज और ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। परिवार और मीडिया संस्थान ने इस घटना पर चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button