छत्तीसगढ़

Naxalites Surrendered Gariaband : बलदेव औऱ मंजू सहित कुल 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर इतने लाख का था ईनाम…

छत्तीसगढ़/गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता 9 नक्सलियों ने हथियार सहित सरेंडर किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को 6 महिला सहित 9 नक्सलियों ने गरियाबंद पुलिस के सामने अपने हथियार डाले हैं, जो कि लंबे समय से नक्सल संगठन में एक्टिव थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से दो पर 8-8 रुपए का इनाम भी घोषित था।

इन 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर… 

अंजू उर्फ कविता, जो 2010 से DVCM-SDK एरिया कमेटी सचिव के रूप में एक्टिव थी।

सरूपा, जो पीएम पद पर 2024 से सक्रिय थी।
रतना उर्फ योगेश, पार्टी सदस्य।

गोविंद उर्फ रंजीत, जो ब्यूरो LGS कमाण्डर के रूप में 2010 से एक्टिव था।

बलदेव उर्फ वामनवट्टी उर्फ बलदेव मासा, जो DVCM , सीनापाली एरिया कमेटी में सचिव के रूप में 2008 से एक्टिव था।

सोनी उर्फ बुदरी, जो सीनापाली एरिया कमेटी में कमाण्डर के रूप में 2010 से एक्टिव थी।

उषा उर्फ राजेश्वरी उर्फ जती पुष्पा उर्फ आवल्यू बालम्मा, जो DVCM , टेक्नीकल टीम सदस्य के पद पर थी।

नवीता, जो पार्टी सदस्य थी।

डमरू, जो DVCM KKBN के पद पर था।

दो दिनों के मुढ़भेड़ में 6 नक्सली हुए ढेर…

दरअसल, DRG के जवानों को 17 जनवरी की सुबह सूचना मिली की नेशनल पार्क इलाके में नक्सली लीडर पापाराव सहित भारी संख्या में नक्सली मौजूद है, जिसके बाद टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली और उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 4 नक्सली नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा, एरिया कमेटी मेंबर पालो पोड़ियम, माड़वी कोसा और पीएम जुगलो वंजाम को मार गिराया था। इसके बाद जवानों ने 18 जनवरी को दो और नक्सली को मार गिराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button