छत्तीसगढ़

झारखंड बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसें में 9 लोगों की मौत,अन्य कई गम्भीर घायल, सीएम साय और सीएम हेमंत सोरेन ने…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से लगे लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 लोग घायल हुए हैं। लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी रहीं। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद लोगों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के पीछे बस का ब्रेक फेल बताया जा रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इलाज के निर्देश दिए हैं। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे।

लातेहार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। बस पलट गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में से चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लातेहार के अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। जबकि गुमला सदर अस्पताल में भी दो लोगों की मौत हुई।

उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 20 से अधिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर हालत वाले 32 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान रेशांति देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि लातेहार अस्पताल में जिस महिला की मौत हुई, उसकी पहचान की जा रही है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। ओरसा बंगलादारा घाटी में उतरते समय बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर करीब 20 फीट खाई में जाकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हालात पर दानों राज्य़ों के सीएम की नजर...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लातेहार के उपायुक्त को निर्देश दिया कि घायलों को उचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भीषण हादसे में यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल यात्रियों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप भीषण दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम उपस्थित है तथा समन्वय के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। दुर्घटना में कुल 87 लोग घायल होने की सूचना है, जिनमें 27 घायलों का उपचार कार्मेल अस्पताल में तथा 60 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button