Jabalpur : कांग्रेस की रैली देख BJP के पूर्व MLA के बेटे ने घर की बालकनी से लहराई पिस्टल, महिला ने दिखाई चप्पल, Video हुआ Viral

मध्यप्रदेश/जबलपुर शहर में बढ़ते अपराध और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विधायक लखन घनघोरिया ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। लेकिन रैली को देखकर भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बेटे ने अपने घर की बालकनी से पिस्टल लहरा दी। वहीं एक महिला ने कार्यकर्ताओं को चप्पल भी दिखाई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, (Jabalpur) कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया कार्यकर्ताओं के साथ कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। रैली बीजेपी के पूर्व विधायक अंचल सोनकर के घर के सामने से निकल रही थी। तभी रैली को देखते हुए अंचल सोनकर के बेटे ने अपनी पिस्टल हवा में लहरा दी। वहीं एक महिला ने कार्यकर्ताओं को चप्पल भी दिखाई। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने वायरल वीडियो की जांच की बात कही है।
विधायक लखन घनघोरिया ने लगाया ये आरोप…
बता दें कि विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों को रौंदा गया तो सड़कों पर आंदोलन होगा। समय आने पर पुलिस की मिलीभगत का खुलासा किया जाएगा।


