दमोह : तेंदूखेड़ा के एक कुएं में मिली 3 माह के मासूम और मां की लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुएं में 3 माह के मासूम और मां की लाश तैरते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची कुएं से दोनों शव को बाहर निकालकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या या हादसा की एंगल से जांच में जुट गई है।
दरअसल घटना जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की सरकारी कुएं की है। शवों में 1 महिला जयंती केवट 35 वर्ष और दीपांश केवट 3 महीने के मासूम की शिनाख्त की गई है। सुबह करीब 7 बजे नगर पालिका के कर्मचारियों ने कुंए में झांका तो महिला और बच्चे का शव तैरते हुए मिला।
हादसा या हत्या?
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा है। लोग हादया या हत्या को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद वास्तविक कारणों का पता चलेगा।



