Instagram पर Reel बनाने से रोकना पति को पड़ा भारी..पत्नी ने YouTube पर Video देखकर कर दिया बड़ा कांड…

मध्यप्रदेश के झाबुआ से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग पत्नी ने अपनी पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे रील में नाचने और इंस्टाग्राम से दूर रहने के लिए कहता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला ने पति को मारने के लिए यूट्यूब से तरीका सीखा था। घटना थांदला क्षेत्र की है।
गला दबाकर हत्या का खुलासा…
दरअसल, 28 जनवरी को पुलिस को 25 वर्षीय कैलाश की लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर 24 घंटे के अंदर रहस्य से पर्दा उठा दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली रात पति-पत्नी एक शादी में शामिल होने गए थे। वहां पत्नी डीजे की धुन पर नाच कर रील बना रही थी तभी पति ने उसे नाचने और सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने से मना किया। बस इसी बात पर पत्नी का खून खौल उठा और उसने पति की हत्या करने की ठान ली।
यूट्यूब पर देखा ‘मर्डर ट्यूटोरियल फिर…
पत्नी ने पति की हत्या करने के लिए यूट्यूब से मर्डर करने का तरीका सीखा। जैसे ही कैलाश घर लौटने के बाद सोया, तभी नाबालिग पत्नी ने मौका पाकर घर में रखे शादी के साफे की रस्सी बनाई और पति का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। पुलिस ने आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया है।


