प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम…हुआ चौंकाने वाला खुलासा…प्रेमी की मौत…प्रेमिका गम्भीर घायल…

छत्तीसगढ़/कोरबा : बिलासपुर के रहने वाले युवक-युवती ने पहले साथ-जीने मरने की कसमें खाई और अपने घर से भाग निकले दोनों बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे लेकिन अचानक दोनों में कुछ ऐसी बात हो गई कि प्रेमी ने चाकू से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और फिर खुद का भी गला काट लिया. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन युवती मौत के मुंह से बाहर निकल आई।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी की रहने वाली निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष) और बिलासपुर निवासी शुभम नायडू (28 वर्ष) मंगलवार रात अपने-अपने घर से भाग निकले. दोनों बिलासपुर से कोरबा पहुंचे, लेकिन उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास पहुंचकर युवक ने अचानक युवती के गला रेत दिया और उसे मरा हुआ समझकर खुद का गला भी रेत लिया. लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था।
परिजनों को किया वीडियो कॉल…
घटना के बाद निशा ने लहूलुहान हालत में अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया और अपनी लोकेशन शेयर की. इसके साथ ही उसने डायल 112 को भी सूचना दी. लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, तो दोनें खून से लथपथ हालत में मिले. दोनों को तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम नायडू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, युवती की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
शादीशुदा था प्रेमी…
पुलिस ने जब मृतक शुभम के परिजनों को सूचना दी, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवक पहले से शादीशुदा था. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. युवती के हालत में सुधार होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर युवक ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया।



