छत्तीसगढ़

Breaking News : बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा…खड़े ट्रक से टकराई बाइक…तीन युवकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह ही हो सकेगा।

मृतकों की पहचान विनोद (पिता गुहराम), प्रशांत (पिता गंगाराम) और हरीश (पिता हेमंत) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button