छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी के चलते कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा… पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल…

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, यहां जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ये सभी इस्तेफा देने वाले 17 कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी। ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी। कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो ​पूर्व डिप्टी सीएम ​टीएस सिंह देव के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी।

इस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button