सोशल मीडिया तोड़ रहा हंसते खेलते परिवार…विदिशा में 2 बच्चों की मां बच्चों को छोड़ कर किसी ओर संग फरार…

मध्यप्रदेश/विदिशा : देश भर में इन दिनों शादीशुदा महिलाओं के अवैध संबंध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस का प्रमुख कारण सोशल मीडिया माना जा रहा है। शादीशुदा महिलाओं को सोशल मीडिया पर युवक प्रेम जाल में फंसाकर हंसते खेलते परिवार तोड़ रहे हैं। इन मामलों में ना तो महिलाऐं अपने बच्चों को देख रही है ना तो अपने परिवार को, ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के विदिशा से देखने को मिला है जहां 2 बच्चों की मां को किसी और से इश्क हो गया। जिसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर आपने प्रेमी संग फरार हो गई। वही पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
2 बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर हुआ इश्क…
दरअसल, पूरा मामला गंज बासौदा का है जहां रहने वाली एक महिला सोशल मीडिया पर एक युवक से बातचीत करती थी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने एक साथ जीवन बिताने की ठान ली। एक दिन मौका पाकर महिला अपने मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई।
परेशान पति ने एसपी से लगाई गुहार…
पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मिल नहीं रही है। स्थानीय स्तर पर कोशिश करने के बावजूद उसके हाथ खाली हैं। उसका आरोप है कि पत्नी जाते हुए घर में रखे कैश और जेवर भी ले गई है।
एसपी ने कही कार्रवाई की मांग…
इस मामले में एसपी रोहित केसवानी ने बताया कि गंजबासौदा क्षेत्र से एक आवेदक आए हैं। उनकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी से बातचीत करती थी जो अपने दो बच्चों को छोड़कर इस व्यक्ति के साथ चली गई है। हमने मामले को संज्ञान में लिया है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।


