मध्यप्रदेश

DGP कैलाश मकवाना ने बताया कैसे हुआ मध्य प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त…कहा- अब फोकस शांति और विकास…

इंदौर : मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना का बड़ा बयान सामने आया हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा है कि यह उपलब्धि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, केंद्र के स्पष्ट निर्देश और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर समन्वय का परिणाम है।

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से स्पष्ट निर्देश थे कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद लंबे समय से सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से इस मुद्दे पर मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई गई, उसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि लगातार ऑपरेशन, खुफिया तंत्र की मजबूती और अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल के चलते प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों के समन्वय का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश को नक्सल प्रभाव से मुक्त करने में सफलता मिली है। अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस शांति और विकास को स्थायी बनाए रखने पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button