मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंदौर लोकायुक्त ने की कारवाई…

मध्यप्रदेश/खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अंजिला मोहे को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। आंगनबाड़ी सहायिका सलिता पालवी को गांव की आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

आंगनवाड़ी सहायिका सलिता पालवी खंडवा जिले खालवा ब्लाक के ग्राम मोजवाडी की रहने वाली है। माह अक्टूबर 2025 में सहायिका के पद पर आंगनबाड़ी केन्द्र एक मोजवाडी में नियुक्ति हुई थी। आवेदक के गांव की आगनवाडी केन्द्र-3 में एक कार्यकर्ता का पद रिक्त हुआ है, आवेदिका की पात्रता कार्यकर्ता हेतु होने से आवेदिका ने नियमानुसार कार्यकर्ता फार्म महिला एवं बाल विकास विभाग खालवा में जमा करवा दिया था। लेकिन कार्यकर्ता के पद पर आंगनबाड़ी केन्द्र-3 में पदस्थ करने के लिये महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अंजिला मोहे ने कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति देने के लिए कुल दो लाख 5 की रिश्वत की मांगी थी। आज पांच हजार रुपए देते हुए इंदौर लोकायुक्त ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को की थी, जिसका सत्यापन करने के बाद आज महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक एंजिला मोहे को रंगे हाथ ट्रैप किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button