मध्यप्रदेश

खामेनेई की शहादत पर मध्यप्रदेश में शिया समुदाय ने निकाला जुलूस, अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मध्यप्रदेश/भोपाल : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिकी हमले में मौत हो गई। इसे लेकर भारत में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विरोध जताया गया। जुलूस निकालकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

ईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में भारी आक्रोश है। इसे लेकर भोपाल के करोंद में शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद दुआ की गई। शिया समाज के बड़े धर्म गुरु की शहादत की याद में मजलिस और जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान शिया समुदाय ने इसे शहादत बताया और सड़कों पर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

वहीं भोपाल के करोंद क्षेत्र स्थित मस्जिद आले मोहम्मद शिया जामा मस्जिद में आज मजलिस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 28 फरवरी को ईरान में इज़राइल की ओर से हुए आतंकी हमले में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत को लेकर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button