छत्तीसगढ़

पत्नी के किसी और से अवैध संबंध…पति को पता चला तो…पत्नी ने प्रेमी संग दी दर्दनाक मौत…थार से कुचला…4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/खरोरा : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए दर्दनाक साजिश रची। आरोपियों ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए थार वाहन से युवक को कुचल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ स्थित सगौन वाटिका में कुछ दिन पहले एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का मानकर जांच शुरू की।

पूछताछ में पत्नी ने अपना कबूला जुर्म…
आपको बता दें कि, मृतक की पहचान किशोर सारथी के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका लिलेश कुलदीप नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके पति किशोर को हो गई थी। इस बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।

थार वाहन में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी…

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी लिलेश कुलदीप और उसके दो साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। योजना के तहत पत्नी ने रात करीब 9 बजे किशोर को यह कहकर घर से भेजा कि वह ग्राम बिटिया से उसकी बहन को ले आए। उधर, सगौन वाटिका के पास थार वाहन में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी किशोर का इंतजार कर रहे थे।

हत्या को सड़क दुर्घटना के रूप में किया पेश… 
जैसे ही किशोर मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर थार वाहन से उसे कुचल दिया, ताकि हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके। इस दर्दनाक वारदात में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेम विवाह के बदले पत्नी ने दिया खौफनाक तोहफ़ा… 
बताया जा रहा है कि, किशोर ने सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना प्रेम विवाह किया था और पत्नी के साथ घर बसाया था, लेकिन कुछ ही वर्षों बाद उसी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी लिलेश कुलदीप और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button