छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही लगातार तस्करों पर आघात…जशपुर में 42 किलो गांजा जब्त…दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने होली के पूर्व अंतरराज्यीय तस्करों एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो मामलों में 42 किलो गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

पहला मामला- वाहन चेकिंग के दौरान कुनकुरी पुलिस को बोलेरों वाहन के मोडीफाइड गुप्त चेम्बर से 18 किलोग्राम गांजा पाया गया। उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे जो पड़ोसी राज्य उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लोड कर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ उपरांत आरोपी गोलारमन यादव, शिवराम यादव, रामेश्वर यादव जो मध्यप्रदेश के रहने वाले है को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

दूसरा मामला- जशपुर सिटी कोतवाली का है। जहां आरोपी सुनील भगत, रवि विश्वकर्मा द्वारा किराए के घर पर 24 किलो गांजा डंप कर रखा था। जिसके खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button