छत्तीसगढ़
रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ की विभूतियां’ दो दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी आज से…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्लाउड एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी ‘छत्तीसगढ़ की विभूतियांः पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा’ 2 व 3 मार्च को महंत घासीदास संग्रहालय परिसर की कला वीथिका में लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी दोपहर 12 से रात्रि 7 बजे तक देखी जा सकेगी।
आयोजक संस्था ‘क्लाउड’ के प्रमुख आर्टिस्ट व छायाकार दीपेंद्र दीवान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की जीवन-यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना है, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस संकलित प्रदर्शनी में महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक चित्र के साथ संक्षिप्त विवरण भी दर्शाया जाएगा।



