मध्यप्रदेश

Iran-Israel War: दुबई में जबलपुर के चार व्यापारी युद्ध के दौरान फंसे, कहा- होटल का किराया 3 गुना बढ़ा दिया, पैसे खत्म हो रहे

मध्यप्रदेश/जबलपुर : ईरान- इजराइल में युद्ध और तनाव के माहौल में मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के चार व्यापारी दुबई में फंसे हुआ है। युद्ध के चलते दुबई एयरपोर्ट को बंद कर किया गया है।

दरअसल चारों व्यापारी परिवार एक साथ घूमने के लिए दुबई गए है। जबलपुर के व्यापारी ने वीडियो जारी कर दुबई के हालात बयां किए। फिलहाल जिन जगहों पर व्यापारी रुके हुए हैं वहां के हालात सामान्य है।

वही व्यापारियों ने कहा कि  होटल्स ने चार्जेज तीन गुना बढ़ा दिए हैं। पैसे खत्म हो रहे वही व्यापारी ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। वहां फंसे व्यापारियों में प्रशांत विश्वकर्मा, शैलेश जैन, प्रवीण जैन और संजय सिंघई शामिल है। सभी को 28 फरवरी को भारत लौटना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button