छत्तीसगढ़
गणपति नेपाल से गिरफ्तार : बस्तर में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर…

छत्तीसगढ़/जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर मिली है। दुर्दांत नक्सली और माओवादियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गणपति माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल से पकड़ा गया गणपति 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था। गणपति की गिरफ्तारी को नक्सल संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा ह कि, नक्सलियों की मांद में सुरक्षाबलों द्वारा किया गया यह अंतिम प्रहार है।



