मध्यप्रदेश

इंदौर : ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ाया i20 चालक…थाने से कार लेकर हुआ फरार…बाइक सवार को ठोका…दो गम्भीर घायल…

मध्यप्रदेश/इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ा गया आरोपी थाने के अंदर से ही कार लेकर फरार हो गया और थाने से 500 मीटर की दूरी पर भीषण एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह कोमा में है।

जानकारी के मुताबिक एरोड्रम थाना पुलिस ने छोटा बांगड़दा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान i20 कार चालक दीपक पिता शंकरलाल को ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़ा था। पुलिस कार सहित आरोपी को थाने लेकर पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान आरोपी दीपक थाने के अंदर से ही कार लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने थाने से करीब 500 मीटर दूर तेज रफ्तार में कार चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह कोमा में है। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसका उपचार कराया गया है।

अब वाल यह उठ रहा है कि जब कार थाने में जब्त थी तो आरोपी उसे लेकर कैसे फरार हो गया। थाने के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को रोक भी नहीं पाए। एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण भाटी के मुताबिक घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को पता चला था कि कार जब्त होने के बाद कोर्ट से ही छूटेगी और करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। इसी डर के कारण उसने थाने से ही कार लेकर भागने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button