ind vs nz T20 World Cup 2026 Final: 96 रन से पटखनी देकर तीसरी बार भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा

ind vs nz T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 96 रन से पटखनी देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
हिस्ट्री को डिफीट और रिपीट करने के नारे के साथ टू्र्नामेंट में उतरी टीम इंडिया ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट क नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया था और न्यूजीलैंड के सामने खिताबी जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा। ऐसे में कीवी टीम सवा लाख दर्शकों के सामने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बतौर मेजबान टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली और तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली पहली टीम बन गई है।
भारत के लिए मैच में जीत की नींव संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करके रखी। तीनों ने मिलकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक ने 21 गेंद में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की आतिशी पारी खेली। अंत में भारत ने जल्दी जल्दी चार विकेट गंवा दिए। एक ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट(संजू, ईशान और सर्या) लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। 15 से 19 ओवर क बीच टीम इंडिया 4 ओवर में केवल 24 रन बना सकी थी और 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोरे और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट (26 गेंद में 52)के अलावा टॉप ऑर्डर का और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। फिन ऐलन (9), रचिन रवींद्र(1), ग्लेन फिलिप्स (5), मार्क चैपमैन (3) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 72 रन पर 5 विकेट गंवाकर कीवी टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई थी। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर को थोड़ी देर डेरिल मिचेल का साथ मिला। दोनों 100 रन के पार टीम को ले गए। पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन रन बना सकी।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। एक-एक सफलता हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को मिली।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत के लिए संजू सैमसन 89(46), अभिषेक शर्मा 52(21) और ईशान किशन 54(25) रन की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन की पारी खेली और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जिमी नीशम ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिले।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली टीमें एक दूसरे से श्रेष्ठता की जंग में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में केवल एक मुकाबला गंवाने वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को महज 7 रन के अंतर से मात देकर पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक अजेय रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम को 9 विकेट अंतर से रौंदकर फाइनल में पहुंची। न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
साल 2024 की टी20 चैंपियन भारत अपनी मेजबानी में खिताब बचाने और इतिहास रचने के इरादे से कीवी टीम के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में उतरेगी। भारतीय टीम के पास बतौर मेजबान खिताब जीतने वाली पहले टीम, तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली और पहला बार टाइटल डिफेंड करके हिस्ट्री को डिफीट और रिपीट करने का शानदार मौका है। भारतीय टीम इसी लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरी थी और सूर्या की कप्तानी में अब इस लक्ष्य को हासिल करने से महज एक कदम की दूरी पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
साल 2021 में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम को खिताब जीतने से उनके पड़ोसी और चिरप्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया था। पांच साल बाद उन्हें सेंटनर की कप्तानी में अपने अधूरे ख्वाब को पूरा करने का मौका मिला है। न्यूजीलैंड की टीम व्हाइटबॉल क्रिकेट में अबतक विश्व चैंपियन का तमगा हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में उसकी भारत के खिलाफ कोशिश विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने की होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर अहमदाबाद में देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। कीवी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कोल मैक्कॉन्की की जगह जैकब डफी की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है।



