मध्यप्रदेश

इन्दौर : 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने के बाद नाबालिग घर में लेटर छोड़कर हुआ लापता…लेटर में लिखा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना…

मध्यप्रदेश/ इंदौर शहर से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग घर में लेटर छोड़कर बिना बताए कहीं चला गया है। उनके नहीं मिलने से परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में की है।

दरअसल घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल का नाबालिग घर में लेटर छोड़कर लापता हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे से रुद्र का कोई सुराग नहीं मिला है जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। रुद्र घर पर एक लेटर छोड़कर गया, जिसमें लिखा है – “मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।” परिजनों ने बताया कि रुद्र ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पत्र में प्रेमानंद महाराज का जिक्र है। परिजनों के मुताबिक रुद्र अक्सर प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुना करता था और उसके मोबाइल में इंदौर से प्रयागराज और देहरादून जाने वाली ट्रेन की जानकारी सर्च की है। परिजनों के मुताबिक रुद्र घर से करीब एक हजार रुपये लेकर निकला है। परिजनों ने मामले की शिकायत खजराना थाने में की है। पुलिस रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button