छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च 2026 को होगी जारी

सक्ती : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च को होगी जारी

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी

सक्ती जिलें के 88 हजार से अधिक किसान 17.70 करोड़ रूपये होंगे जारी

सक्ती, 12 मार्च 2026 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है। इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में पी.एम. किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में इस किश्त के माध्यम से कुल 24 लाख 71 हजार 498 यूनिक लाभार्थियों को 498.83 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी। आंकड़ों के अनुसार सक्ती जिले के 88 हजार 023 किसानों के खातों में 17.70 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिले के विकासखण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त ग्रामवासियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button