छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी…757 किलो गांजा, नशीली दवा को पुलिस ने किया नष्ट…

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में 757 किलो से ज्यादा गांजा सहित हजारों नशीली दवाओं को मोहतरा स्थित सुना बॉन्गो पावर प्राइवेट लिमिटेड के भट्टी फर्नेस जलाकर नष्ट किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में दर्ज 67 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को सूची के अनुसार नष्ट किया गया। नष्टीकरण के दौरान 757.603 किलोग्राम गांजा के साथ 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12 हजार 164 नशीली टेबलेट और कैप्सूल, 8 हजार 818 इंजेक्शन एंपुल और 6 हजार 468 नशीले सिरप को नष्ट किया गया।

ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष और पुलिस उप महानिरीक्षक व एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया हुई। इस दौरान पुलिस, आबकारी और पर्यावरण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे।

वेस्ट को जला कर प्रति घंटे में 10 मेगावाट बिजली उत्पादन… 

सुधा बायोमास पावर प्राइवेट लिमिटेड में 10 फीसदी कोयले के साथ भूसे का उपयोग कर बिजली उत्पादन किया जाता है। मौजूदा प्लांट में भूसे और कोयले के वेस्ट को जला कर प्रति घंटे में 10 मेगावाट बिजली बनाने की कैपिसिटी है। वेस्ट नहीं उपलब्ध होने की स्थिति में उत्पादन रोकना पड़ता है। कंपनी जो भी बिजली बनता है उसे बिजली विभाग को सप्लाई कर दिया जाता है। गांजे को ओपन कन्वेयर बेल्ट से डालकर जलाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button