छत्तीसगढ़

भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती पर विशाल रैली ने पूरे धमतरी शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।

छत्तीसगढ़/कुरुद। भक्ति, शक्ति और सामाजिक एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 15 मार्च 2026 को जिला साहू संघ धमतरी द्वारा आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पापमोचिनी एकादशी के पुण्य अवसर पर आयोजित इस महोत्सव ने पूरे धमतरी शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर माता कर्मा की भक्ति परंपरा के प्रतीक के रूप में खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। लोकमान्यता के अनुसार, माता कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को अपनी मटुकिया से खिचड़ी का भोग लगाया था, जिसे स्वयं जगन्नाथ स्वामी ने स्वीकार किया था। इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए शहर के घर-घर और मंदिरों में खिचड़ी प्रसाद बनाया गया और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। गोकुलपुर स्थित मां कर्मा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।

महोत्सव की शुरुआत मां विंध्यवासिनी मंदिर से विशाल बाइक और कार रैली के साथ हुई। माथे पर तिलक, गेरुआ पगड़ी और हाथों में ध्वज लिए सैकड़ों युवक ‘जय मां कर्मा’ के जयघोष के साथ शहर की सड़कों पर निकले। नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने स्वयं बाइक चलाकर रैली में शामिल होकर समाजजनों का उत्साह बढ़ाया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों रामबाग, सदर बाजार, चमेली चौक, गोल बाजार, घड़ी चौक, अर्जुनी चौक, रत्नाबांधा चौक और अंबेडकर चौक से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और मिठाई वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयंती का उत्सव मनाया।

ये रहे उपस्थित… 
जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेशराम साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू, प्रदेश संघ के पूर्व महामंत्री रामदयाल साहू और विपिन साहू सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने माता कर्मा के जीवन को सादगी, सेवा और निष्काम भक्ति का आदर्श बताया।

कार्यक्रम में चितरंजन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, वीरेंद्र साहू, मनीषा साहू, श्यामा साहू, राजेंद्र साहू, निर्मला साहू, सुभाष साहू, महासचिव विजय कुमार साहू, हरिशंकर साहू और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में गोकुलपुर स्थित मां कर्मा मंदिर में सामूहिक महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button