मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनेगा 21 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नवाचार करने वाले उद्यमियों और पशुपालकों होगें सम्मानित।

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा। साथ ही गोवर्धन पर्व पर पशुपालन, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां दर्ज करने और नवाचार करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में इस साल भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में गौशालाओं, पशुपालकों और ग्रामीण समुदायों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ये त्योहार मनाया जाएगा।
इस दौरान गौपूजन, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे। साथ प्रदेश सरकार ने यह फैसला भी लिया है कि गोवर्धन पर्व के मौके पर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नवाचार करने वाले उद्यमियों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि ये पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि ये कृषि, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है।



