खेल

छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष ने रचा इतिहास, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक, अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड…

छत्तीसगढ़/रायपुर : जशपुर जिले के एक छोटे से गांव घुईटांगर के रहने वाले 21 वर्षीय अनिमेष कुजूर ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश का नाम भी रौशन किया है।

कुजूर ने अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड…
कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.32 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.40 सेकंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।

पिता DSP और मां इंस्पेक्टर
बता दें कि अनिमेष कुजूर के पिता अमृत कुजूर वर्तमान में बलौदा बाजार जिले में ट्रैफिक डीएसपी है और उनकी मां भी एसपी ऑफिस में इंस्पेक्टर है। अनिमेष ने अपनी पढ़ाई अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में रहकर की है। उनका एक छोटा भाई अनिकेत कुजूर है जो रायपुर में रहकर कम्प्यूटर साइंस सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।

रायपुर में करते थे प्रैक्टिस
अनिमेष के शुरुआती कोच दिनेश टांडी हैं, जो रायपुर में रविशंकर यूनिवर्सिटी में उन्हें प्रैक्टिस कराते थे। अनिमेष रायपुर में अपने मौसा समीर कुजूर और मौसी अनिमा एस कुजूर के घर रहकर दौड़ की तैयारियां कर रहे थे।

कोच मार्टिन ओबियंस ने प्रतिभा को पहचाना
साल 2023 में रिलायंस के कोच मार्टिन ओबियंस ने अनिमेष की प्रतिभा पहचानी और उन्हें लेकर ओडिशा चले गए, जहां अनिमेष को खुद पर और अच्छी तरह से काम करने का मौका मिला और उन्होंने मार्टिन की निगरानी में जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया।

ओडिशा के CM मांझी ने दी बधाई
Animesh Kujur की इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के शीर्ष धावकों में शामिल कर दिया है. उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने ओडिशा और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है। मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बधाई संदेश में लिखा, “ओडिशा के धावक Animesh Kujur को दक्षिण कोरिया में #AsianAthleticsChampionships में 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीतने और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर बधाई। इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनके खेल करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं। भविष्य के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button