छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर…दौरे पर…

छत्तीसगढ़/रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे 22 जून की शाम रायपुर पहुंचेंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरे के दौरान अमित शाह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, शाह हाल ही में सुकमा में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जा सकते हैं। हालांकि अभी उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह भाजपा के संगठनात्मक मामलों की भी समीक्षा कर सकते हैं। वे विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके जरिए आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा और प्रदेश संगठन को दिशा देने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का…

छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) खुल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा. भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है. इसके साथ शाह शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button